18th Brics summit Delhi: दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण में, जानें सुरक्षा और ट्रैफिक का पूरा प्लान

18th Brics summit Delhi

Share This Article

18th Brics summit Delhi: नई दिल्ली का भारत मंडपम 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। विदेशी मेहमानों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राजधानी के प्रमुख रास्तों और चौराहों को आकर्षक पोस्टरों, पेंटिंग्स और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और रूट रिहर्सल 

सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क नजर आ रहा है। वीवीआईपी मूवमेंट वाले सभी इलाकों में दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती काफी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के अस्थायी बंकर बनाए गए हैं और पूरे वीवीआईपी रूट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विदेशी मेहमानों के ठहराव के लिए दिल्ली के नौ बड़े लग्जरी होटलों को तय किया गया है। इन होटलों से भारत मंडपम तक पहुंचने वाले रास्तों को चिन्हित कर लिया गया है और वीवीआईपी कारकेड की रिहर्सल भी लगातार जारी है। इस बड़े आयोजन के असर से सेंट्रल दिल्ली के होटलों में कमरों की मांग और किराए में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी और डायवर्जन प्लान 

वीआईपी काफिलों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एक खास ट्रैफिक प्लान (Traffic Plan) तैयार किया है। इसके तहत शहर में 22 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही 35 से भी ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस बार ब्रिक्स सम्मेलन की आधिकारिक थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रखी गई है। पूरे सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Railway News : देश के 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे 4-लेन, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This