UP TEX-2026: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 8 और 9 सितंबर को आयोजित हो रहे ‘यूपी टेक्स-2026’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी, निर्माता और टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
दो दिन तक चलने वाला ये आयोजन प्रदेश के हथकरघा और वस्त्रोद्योग क्षेत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश में निवेश, उत्पादन और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यूपी टेक्स मित्र’ पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना और उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यूपी टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत अलग-अलग वस्त्र इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट यानी LOC और प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Azamgarh में Om Prakash Rajbhar का सपा पर हमला, बोले- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ | DD News Uttar Pradesh







