Kaushambi Firecracker Factory Blast: 50 हजार का इनामी भागने की फिराक में था, पुलिस एनकाउंटर में चढ़ा हत्थे

Kaushambi Firecracker Factory Blast

Share This Article

Kaushambi Firecracker Factory Blast: Kaushambi के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त शकील को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शकील भागने की फिराक में था। मंझनपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने देशी तमंचे से पुलिस टीम की ओर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।

जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक भी कब्जे में ली गई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बनाने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें: Varanasi Ganga News: वाराणसी के लोगों के लिए राहत! घटने लगा गंगा का जलस्तर, लेकिन चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही नदी। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This