UP Swine Flu Alert: उत्तर प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू (Swine Flu) यानी H1N1 संक्रमण के मामले प्रदेश के 57 जिलों में अब तक 551 मरीज सामने आने की जानकारी है। सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में दर्ज किए गए हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी 75 जिलों में निगरानी तेज कर दी है।
राजधानी Lucknow में भी आज चार नए मरीज मिले, जिसके बाद कुल संख्या 17 पहुंच गई है। वहीं नोएडा में पिछले 48 घंटे में 19 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 209 बताई गई है। हालात को देखते हुए ICU में तैनात डॉक्टरों की छुट्टियां तक स्थगित कर दी गई हैं।
अस्पतालों में अलग OPD, आइसोलेशन बेड, जांच किट और जरूरी दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। SARI मरीजों की H1N1 जांच और ऑक्सीजन से जुड़े संसाधनों को तैयार रखने को कहा गया है। बरेली में पांच और अमरोहा में तीन मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
अमरोहा में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यानी खतरा बढ़ रहा है, लेकिन घबराने की नहीं, सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि हर आंकड़े के पीछे एक परिवार की चिंता जुड़ी है। खांसी-बुखार को नजरअंदाज न करें, मास्क पहनें, हाथ साफ रखें और लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: Aligarh News: अलीगढ़ में बदली स्कूलों की तस्वीर, ऑपरेशन कायाकल्प से बदला स्कूलों का रूप | UP News
यह भी पढ़ें: Hardoi News: हरदोई में 13 वर्षीय छात्रा की मौत, शिक्षक पर मारपीट का आरोप | UP News







