Hardoi के भरखनी ब्लॉक (bharakhani block) के सन्विलियन विद्यालय (Sanvilian Vidyalaya) साहुआ-पुर में कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा क्षमा दीक्षित की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल के सहायक अध्यापक राजेंद्र कुमार गंगवार पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को परीक्षा के दौरान छात्रा का सहपाठी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने शिक्षक से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की मारपीट में छात्रा के हाथ में चोट और फ्रैक्चर हुआ।
30 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक और सहपाठी छात्रा के खिलाफ गैर इरा-दतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक और स्कूल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Fatehpur GST Scam: 68 करोड़ की फर्जी GST Invoicing का खुलासा | 3 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे किया जाता था फ्रॉड







