Fatehpur GST Scam: फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में बोगस फर्म बनाकर 68 करोड़ रुपये के फर्जी GST INVOICING मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने RS Traders के नाम से फर्जी लेनदेन दिखाकर GST बिल और E WAY बिल जनरेट किए।
गिरफ्तार आरोपियों में उन्नाव निवासी अरविंद श्रीवास्तव और कानपुर निवासी विवेक शुक्ला उर्फ संजय शुक्ला और दीपू गुप्ता उर्फ संजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। आरोपी जरूरतमंद लोगों को कमीशन का लालच देकर आधार, पैन, बैंक खाते, चेक और सिम हासिल करते थे।
इन्हीं दस्तावेजों से फर्जी फर्म और बैंक खाते खोलकर GST बिलिंग और ITC फ्रॉड किया जाता था। पुलिस ने मुख्य सरगना संजय अग्रवाल उर्फ संजय लाला की भूमिका सामने आने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।







