Rapti का जलस्तर खतरे से ऊपर, कमजोर तटबंधों से गांवों पर खतरा | Shravasti | DD News UP

Rapti, Nepal

Share This Article

Nepal में भारी बारिश और बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में राप्ती नदी (Rapti river) का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में दहशत है। मिश्रपुरवा, मधवापुर और सर्रा समेत कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा बांध कई जगह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे तेज बहाव में बस्तियों में पानी घुसने का खतरा है। सुबह राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 मीटर से करीब 30 सेंटीमीटर ऊपर था।

हालांकि शाम चार बजे के बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई और नदी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर नीचे बहने लगी। प्रशासन ने सभी तटबंध सुरक्षित बताते हुए बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां युद्ध स्तर पर होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: Lucknow में रक्षा मंत्री Rajnath Singh का दौरा, BBAU दीक्षांत समारोह में हुए शामिल | DD News UP

यह भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने Ballia पहुंचे CM Yogi, विपक्ष पर साधा निशाना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This