Neeraj Chopra को लगी गंभीर चोट: Asian Games 2026 में नहीं फेंक पाएंगे भाला, फैंस के लिए आई बुरी खबर

Neeraj Chopra, Asian Games 2026

Share This Article

Asian Games 2026: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट Neeraj Chopra को लेकर एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। वह टखने में लिगामेंट टियर की वजह से 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसका सीधा असर आगामी एशियन गेम्स पर पड़ेगा, जहां वे अब भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। इस खबर ने देश के खेल प्रेमियों और प्रशंसकों को काफी निराश किया है।

Neeraj Chopra की चोट की खबर

Neeraj Chopra ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ यह खबर साझा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो फेंकने के बाद वह अपनी लय में वापस आ रहे थे। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में गंभीर चोट लग गई।

मेडिकल टीम और डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद उन्होंने इस सीजन में आगे न खेलने का कठिन फैसला लिया। नीरज ने कहा कि जब फॉर्म और मोमेंटम वापस मिल रहा था, तब ऐसा होना काफी दुखद है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि खेल के सफर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और अब उनका पूरा ध्यान रिकवरी पर है।

इस सीजन में कैसा रहा नीरज का सफर

इस साल नीरज का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। ग्लासगो में हुए इवेंट में उन्होंने पोडियम फिनिश हासिल किया था, लेकिन श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर के बड़े थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। लुसाने में नीरज ने अच्छी वापसी की और क्वालिफिकेशन की रेस में सातवें स्थान पर आ गए थे। लेकिन चोट के कारण लुसाने का यह इवेंट ही उनके 2026 सीजन का आखिरी मुकाबला बनकर रह गया।

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। नीरज के बाहर होने से वे अपने गोल्ड मेडल के खिताब का बचाव करने से चूक जाएंगे।

एशियन गेम्स में भारत की पदक उम्मीदें

Neeraj Chopra के बाहर होने से भारतीय एथलेटिक्स दल को बड़ा झटका लगा है। अब जैवलिन थ्रो में भारत की उम्मीदों का मुख्य भार रोहित यादव पर आ गया है। रोहित ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में 87.68 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर शानदार प्रदर्शन किया था। अब एशियन गेम्स में रोहित ही भारत के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: Raksha bandhan पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, PM मोदी और CM योगी समेत दिग्गजों ने दी देशवासियों को बधाई। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This