Women T20 asia cup 2026: जिसका आगाज आज से UAE के दुबई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इंडोनेशिया, हांगकांग चीन, थाईलैंड और मेजबान यूएई की टीमें भी मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
ग्रुप स्टेज के 12 मैचों के बाद दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और फिर 13 सितंबर को खिताब के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं मौजूदा चैंपियन श्रीलंका भी अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें भी बड़ा उलटफेर करने का दम रखती हैं। ऐसे में महिला टी20 एशिया कप 2026 में मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने दी Raksha bandhan और World Sanskrit Day की शुभकामनाएं
