Kannauj में मातृशक्ति को समर्पित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन संबोधन महिलाओं को सुनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उत्कृष्ट सहभागिता और सम्मान के प्रतीक के रूप में कई महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Mathura में 1200 KG संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर कराया नष्ट | Food Safety







