UP cabinet meeting : अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपके लिए एक बेहद काम की और बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य सरकार ने महिलाओं को तो बड़ा तोहफा दिया ही है, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, शिक्षा और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी कई ऐतिहासिक ऐलान किए हैं।
आइए जानते हैं कि योगी सरकार के इन फैसलों से आम जनता की जिंदगी में क्या बड़े बदलाव आने वाले हैं।
बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस सफर की सौगात
सरकार ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना’ को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी सरकारी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। उम्र के सत्यापन के लिए आधार कार्ड को मान्य दस्तावेज माना जाएगा। 2001 की जनगणना के आधार पर इस फैसले से प्रदेश की 1 करोड़ से भी अधिक बुजुर्ग महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, रक्षाबंधन के मौके पर 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त रहेगी। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान महिलाएं अपने साथ एक सह-यात्री को भी ले जा सकती हैं।
इलेक्ट्रिक बसें और IT Sector में बड़े सुधार
प्रदेश के शहरों में यातायात को सुगम और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस बजट से 250 नई (42 और 52 सीटर) इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
इसके साथ ही ‘उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी नीति 2022’ में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। अब राज्य में IT City स्थापित करने के लिए न्यूनतम भूमि की सीमा 100 से 500 एकड़ से घटाकर महज 20 एकड़ कर दी गई है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी में IT Park के लिए न्यूनतम क्षेत्रफल घटाकर 2500 वर्गमीटर तथा अन्य जिलों के लिए 1500 वर्गमीटर कर दिया गया है। इससे छोटे और मध्यम निवेशकों का रास्ता साफ होगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर PM Mitra Textile Park
पीएम मित्रा योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ जमीन में टेक्सटाइल पार्क को PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी बाहरी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार 1250 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर कर चुकी है। इस पार्क का 55% हिस्सा औद्योगिक, 10% कमर्शियल, 10% आवासीय और 25% हिस्सा बुनियादी ढांचे के लिए इस्तेमाल होगा। चयनित मास्टर डेवलपर अगले 50 वर्षों तक इसका मेंटेनेंस करेगा।
यह भी पढ़ें: Librarian bharti की मांग पर Lucknow में प्रदर्शन, Deputy CM Brajesh Pathak ने दिया समाधान का भरोसा
गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार और नया झांसी लिंक एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है।
-
गंगा एक्सप्रेसवे: अब इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। 10,761 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का 30 किमी हिस्सा उत्तराखंड में और बाकी हिस्सा UP में होगा। इसका पूरा खर्च यूपी सरकार उठाएगी और टोल भी यूपी ही वसूलेगा। इससे प्रयागराज से सीधे हरिद्वार तक की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
-
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 103 किलोमीटर लंबा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिस पर 7,968.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जालौन से झांसी तक बनेगा।
छात्रवृत्ति पोर्टल की वापसी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कड़े नियम
-
UP Scholarship Portal: फीस भरपाई और छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्रों के लिए राहत की खबर है। स्कॉलरशिप पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा, जिसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
-
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार: ‘माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण कल्याण अधिनियम’ में संशोधन करके मां-बाप को परेशान करने वाले बच्चों को बेदखल करने की प्रक्रिया को सख्त और तय सीमा में बांध दिया गया है। जिलाधिकारी हर महीने इसकी रिपोर्ट देंगे और 30 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी होगी। सहायता के लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
-
पक्षी विहार का नया नाम: मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार के निकट 6 हेक्टेयर जमीन पर्यटन विभाग को सौंपी जाएगी और अब इसे ‘मयंक ऋषि पक्षी विहार’ के नाम से जाना जाएगा।







