Sambhal की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर (Harihar Temple) होने का दावा करने वाली याचिका पर मंगलवार, 25 अगस्त को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। Supreme court में मामला लंबित होने और स्टे के चलते अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर 2026 तय की है।
यह वाद आठ याचियों की ओर से 19 नवंबर 2024 को दाखिल किया गया था। इससे पहले 21 जुलाई को मामले में सुनवाई हुई थी। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई।
वहीं, शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने कहा कि मामले की अगली तारीख 29 सितंबर तय हुई है। सुप्रीम कोर्ट में भी मंगलवार को सुनवाई हुई।
यह भी पढ़ें: Fatehpur में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: Raksha Bandhan से पहले नष्ट कराई 50 कुंतल मिलावटी मिठाई
यह भी पढ़ें: Gorakhpur encounter: Ramgarh Tal में encounter के बाद दबोचा गया 15 मुकदमों का आरोपी







