Gorakhpur encounter: Gorakhpur में चोरी और नकबजनी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रामगढ़ताल पुलिस और एंटीथेफ्ट सेल को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान शातिर आरोपी मो. शहजादे को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से चोरी के चार कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र और हार, 10 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा बरामद हुआ। मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ Gorakhpur और Sant Kabir Nagar में चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: CM Yogi का बड़ा ऐलान, 6 महीने में मिलेगी 1 लाख युवाओं को नौकरी







