UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: CM Yogi का बड़ा ऐलान, 6 महीने में मिलेगी 1 लाख युवाओं को नौकरी

UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, CM Yogi

Share This Article

UP में सरकारी नौकरी (Government jobs) का बड़ा मौका: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी Lucknow के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Pratishthan) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।   

नियुक्ति पत्र वितरण और नई नियुक्तियों का रोडमैप

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। इस मौके पर CM Yogi ने प्रदेश के नौजवानों को आश्वस्त किया कि अगले छह महीने के अंदर अलग-अलग चरणों में हर हफ्ते लगभग 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है। बिना किसी भेदभाव के और आरक्षण के सभी नियमों का पालन करते हुए योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर अवसर मिल रहा है।   

UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, cm yogi, government jobs

10 वर्षों की उपलब्धियां और निष्पक्ष चयन व्यवस्था

अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार ने 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी भी भर्ती की निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। जब योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी पक्षपात के होता है, तो उसका सीधा लाभ पूरे राज्य के विकास को मिलता है।     

 

UP, cm yogi, government jobs

 

पुरानी व्यवस्था पर हमला और नकल माफिया को चेतावनी

वर्ष 2017 से पहले के दौर को याद दिलाते हुए सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती का विज्ञापन आते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का खानदान वसूली के लिए निकल पड़ता था। नौजवान भटकते रहते थे, नतीजे नहीं आते थे और मामला कोर्ट के स्थगन आदेश में फंसकर अभ्यर्थियों का समय व उम्र खराब करता था। सीएम ने स्पष्ट किया कि इसमें युवाओं की कोई गलती नहीं थी, बल्कि आयोगों में बैठे भ्रष्ट लोगों और नेताओं की थी। उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफिया और उनके पीछे बैठे आकाओं की कमर तोड़ने का काम जारी रखेगी।    

यह भी पढ़ें: Free Bus Service : रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, 66 घंटे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This