संचार मंत्रालय चेतावनी: IMEI छेड़छाड़ और धोखाधड़ी से बचने के लिए नागरिकों के लिए नियम और कानूनी जानकारी

IMEI, IMEI tampering, SIM card fraud, Telecom Ministry warning, mobile security, SIM rules, cyber fraud, Sanchar Saathi portal, Telecommunications Act 2023

Share This Article

संचार मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में चेतावनी दी है कि भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी के तेजी से विस्तार के कारण टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर्स, विशेषकर मोबाइल डिवाइस के इंटरनेशनल मोबाइल इक्विप्मेंट आईडेंटिटी (IMEI) नंबर का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है। मंत्रालय ने नागरिकों को स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी भी छेड़छाड़ किए गए IMEI नंबर वाले डिवाइस का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही, फेक दस्तावेज़ों या धोखाधड़ी के माध्यम से सिम कार्ड खरीदने से बचना चाहिए और अपने नाम पर खरीदे गए सिम कार्ड को किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए।

केंद्र ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने नाम पर सिम कार्ड खरीदकर उसे साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल के लिए किसी अन्य व्यक्ति को देता है, तो उसे भी कानूनी रूप से अपराधी माना जाएगा। इस प्रकार, छेड़छाड़ किए गए IMEI नंबर वाले मोबाइल या धोखाधड़ी से प्राप्त सिम का इस्तेमाल गंभीर कानूनी परिणाम ला सकता है।

यह भी पढ़ें : भारत में 2031 तक 1 अरब 5जी सब्सक्रिप्शन की उम्मीद, मोबाइल डेटा का उपयोग बढ़ेगा

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने डिवाइस का IMEI संचार साथी पोर्टल या संचार साथी ऐप के माध्यम से वेरिफाई करें। इस ऐप में ब्रांड, मॉडल और निर्माता की जानकारी आसानी से उपलब्ध है।

कानूनी प्रावधानों के अनुसार, दूरसंचार अधिनियम, 2023 मोबाइल और अन्य डिवाइस के IMEI सहित टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर्स से छेड़छाड़ पर सख्त दंड का प्रावधान करता है। धारा 42(3)(सी) IMEI या अन्य टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर्स में छेड़छाड़ को रोकती है, जबकि धारा 42(3)(ई) धोखाधड़ी के माध्यम से सिम कार्ड या टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर्स प्राप्त करने पर रोक लगाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This