CSIR NBRI Lucknow News: पर्यावरण शिक्षा और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में Lucknow में एक नई पहल की गई है। CSIR-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी CSIR-NBRI के बंथरा कैंपस स्थित महर्षि पराशर बायोरिसोर्स सेंटर में इको-एजुकेशनल हब विकसित किया गया है।
शनिवार को डेडीकेशन सेरेमनी आयोजित की गयी, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Dr. Jitendra Singh) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस पहल से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में कई विद्यालयों को इस हब से जोड़ा जाएगा।
हब का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति, वनस्पतियों और भारत की समृद्ध बॉटनिकल विरासत से प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से जोड़ना है। यहां पावन पथ, इंडियन हेरिटेज गार्डन, विभव एन्क्लेव, भैरव एन्क्लेव और बैम्बूस्टियम विकसित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Kanwar Seva Shivir Hapur: हापुड़ में कांवड़ियों का उमड़ा भारी सैलाब | Hapur News। DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: UPI लेनदेन पर शुल्क की खबरों का सच, PCI ने जारी किया स्पष्टीकरण







