Sawan के पहले दिन Kashi vishwanath पहुंचे CM Yogi, बाबा का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Sawan, CM Yogi, Kashi Vishwanath

Share This Article

पवित्र सावन मास (Sawan month) की शुरुआत होते ही देश के प्रसिद्ध शिवालयों में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। धर्मनगरी काशी में सावन के पहले दिन सुबह से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इसी बीच अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्री काशी विश्वनाथ धाम (Kashi vishwanath Dham) पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

CM Yogi ने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को श्रावस माह के प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो। हर हर महादेव।’

Sawan का पहला दिन

सावन की शुरुआत के साथ ही काशी नगरी पूरी तरह से शिवमय नजर आ रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंज रहे हैं। दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने जलाभिषेक के लिए खास व्यवस्थाएं की हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, CM Yogi सुबह सर्किट हाउस से रवाना होकर ठीक आठ बजे विश्वनाथ धाम परिसर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले श्री काल भैरव मंदिर में माथा टेका और आरती उतारी। इसके बाद वे विश्वनाथ मंदिर (Kashi vishwanath Dham) के गर्भगृह पहुंचे, जहां पुजारियों की मौजूदगी में उन्होंने दूध, जल और बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की।

सावन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए पूरे मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सहूलियत और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुस्तैद दिखे।

यह भी पढ़ें: Bhadohi का नाम फिर बदलेगा: CM Yogi का बड़ा ऐलान, अब ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा जिला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This