Meerut Snake Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश! सांप से कटवाकर ऐसे करी हत्या

Meerut Snake Murder Case

Share This Article

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां के चर्चित सांप कांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी जैसे लगते हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी दामिनी पिछले करीब एक साल से देश भर में हुए पतियों की हत्या के मामलों का इंटरनेट पर अध्ययन कर रही थी। वह लगातार यह समझने की कोशिश में जुटी थी कि आखिर ऐसी वारदातों में अपराधी कहां गलती करते हैं और पुलिस उन तक कैसे पहुंच जाती है। इसी रिसर्च के आधार पर उसने अपनी खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

प्रेम विवाह के बाद ऐसे बदली कहानी

पुलिस के मुताबिक, दामिनी की मुलाकात साल 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का यह परिचय प्यार में बदल गया और साल 2019 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि, पूछताछ में दामिनी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही अतुल का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान दामिनी की नजदीकियां तुषार नाम के युवक से बढ़ीं। पुलिस का दावा है कि दामिनी और तुषार ने करीब एक साल पहले ही अतुल को अपने रास्ते से हटाने का मन बना लिया था।

मौत को प्राकृतिक सर्पदंश दिखाने की कोशिश

साजिश को अंजाम देने के लिए दोनों ने पुराने मामलों से सीख लेते हुए एक ऐसी योजना बनाई जिससे वे कानून की नजरों से बच सकें। उन्होंने तय किया कि वे अतुल की जान लेंगे लेकिन इसे एक हादसा साबित करेंगे। इसी योजना के तहत अतुल को पहले नींद की गोलियां दी गईं ताकि वह बेसुध हो जाए। इसके बाद एक जहरीले करैत सांप का इंतजाम किया गया।

जब अतुल गहरी नींद में था, तब उसके कपड़ों में सांप को छोड़ दिया गया ताकि उसकी जान चली जाए और सबको लगे कि यह मौत को प्राकृतिक सर्पदंश के कारण हुई है। लेकिन बंद कमरे में बिस्तर तक सांप के खुद पहुंचने की बात पुलिस को शुरुआत से ही संदेहास्पद लग रही थी।

सपेरे सोनू ने खोल दिया राज

पुलिस ने जब शक के आधार पर दामिनी के फोन के कॉल रिकॉर्ड खंगाले, तो तुषार के साथ उसकी लगातार बातचीत का पता चला। इसके बाद तुषार को हिरासत में लेकर जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो उसमें एक डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली। पुलिस ने उस नंबर का पता लगाया जिससे वह फोटो भेजी गई थी और यहीं से सपेरे सोनू ने खोल दिया राज।

सोनू ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने अपने साथी उदय के साथ मिलकर वह जहरीला करैत सांप पकड़ा था और तुषार को दिया था। मेरठ के एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि डिजिटल सबूतों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Vikram-1 launch: PM Modi ने Skyroot team को दी बधाई – ‘आपने देश के युवाओं को प्रेरणा दी है’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This