Azamgarh : ऊर्जा मंत्री A.K. Sharma का बयान, बिजली व्यवस्था में लगातार हो रहा सुधार | Power Supply

Azamgarh

Share This Article

Azamgarh में पर्यावरण को बेहतर बनाने और हरियाली बढ़ाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। शहर के गंभीरवन इलाके में बने नए आरटीओ कार्यालय परिसर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा (A.K. Sharma) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने खुद पौधा लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सीडीओ परीक्षित खटाना, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रकृति और धरती मां की सेवा का संकल्प

पौधा लगाने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. A.K. Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान असल में प्रकृति और धरती मां की सेवा का संकल्प है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हमारा काम सिर्फ गड्ढा खोदकर पौधा लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें एक पेड़ के रूप में बड़ा करना भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। जब हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे, तभी पर्यावरण को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है और हमारी आने वाली पीढ़ियों को जीने के लिए एक स्वच्छ और सेहतमंद वातावरण मिल सकेगा।

वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है और धान की रोपाई के मौसम को देखते हुए किसानों को निर्बाध बिजली देने के लिए रोस्टिंग कम की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 32 हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है।वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव के आरोप राजनीतिक हैं और राम मंदिर का विरोध करने वालों को इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के सरकारी प्रयासों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस साल पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बड़े लक्ष्य में आजमगढ़ जिले की भी बड़ी हिस्सेदारी है, जहां कुल 65 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और जिले के करीब 13 हजार अलग-अलग स्थानों पर यह पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गंभीरवन के नए आरटीओ ऑफिस में भी खाली जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधे रोपे गए हैं।

यह भी पढ़ें: Azamgarh में बड़ी कार्रवाई: कुर्क हुआ गैंगस्टर KC Rai का 10 करोड़ का आलीशान ठिकाना

अधिकारियों को दी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रशासनिक तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों को जीवित रखने के लिए सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वन विभाग और संबंधित टीमें समय-समय पर इन पौधों की मॉनिटरिंग करेंगी ताकि वे सूखने न पाएं। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपने घरों और आसपास खाली जगहों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की भावुक अपील की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This