भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में कायम रखा अपना दबदबा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से शानदार जीत हासिल की। ब्रिस्बेन में खेला गया पांचवां और आखिरी T20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिससे सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में गया। भारत ने तीसरा और चौथा मैच जीतकर पहले ही 2-1 की अजेय बढ़त बना ली थी।
भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की थी, दोनों ने सिर्फ 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन जोड़ दिए थे। लेकिन जैसे ही टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी वैसे ही बारिश ने मैच रोक दिया। बिजली गिरने की आशंका के कारण दर्शकों को भी कुछ समय के लिए स्टेडियम खाली करने को कहा गया। करीब दो घंटे बाद जब बारिश नहीं थमी, तो मैच रद्द करने का निर्णय लिया।
A well-rounded team effort ????????#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/RZI9c6QlYP
— BCCI (@BCCI) November 8, 2025
अभिषेक शर्मा बने हीरो, रचा नया T20 रिकॉर्ड
युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने 5 मैचों में 161.38 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (573 गेंद) और फिल सॉल्ट (599 गेंद) जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में अब अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (27 पारियां) हैं।
1️⃣6️⃣3️⃣ Runs
1️⃣6️⃣1️⃣.3️⃣8️⃣ Strike Rate
4️⃣0️⃣.7️⃣5️⃣ Average
6️⃣8️⃣ Highest ScoreFor his sparkling and impactful performances, Abhishek Sharma has been named the ???????????????????????? ???????? ???????????? ???????????????????????? ????????#TeamIndia | #AUSvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/YBIxwm7gw0
— BCCI (@BCCI) November 8, 2025
ऑस्ट्रेलिया में भारत का अजेय अभियान जारी
इस सीरीज के जीतने के साथ भारत का ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर टी-20 सीरीज में नहीं हारने का रिकॉर्ड कायम रखा है। साल 2008 से अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी है। भारत पांच बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेल चुका है, जिनमें चार में जीत और दो ड्रॉ रही हैं।
- 2007-08- ऑस्ट्रेलिया (1-0) (1 मैच)
- 2011-12- ड्रॉ (1-1)
- 2013-2014 – भारत (1-0) (1 मैच)
- 2015-16 -भारत जीता (3-0) (3 मैच)
- 2018-19- ड्रॉ (1-1) (3 मैच)
- 2020-21 भारत (2-1) (3 मैच)
- 2025- भारत (2-1) (5 मैच)
प्लेइंग-11 टीम
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस और एडम जम्पा।