UP Police की सोशल मीडिया पॉलिसी सख्त, वर्दी में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

UP Police

Share This Article

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने रील्स स्क्रॉल करते हुए कभी न कभी वर्दी में किसी पुलिसकर्मी को डांस करते या डायलॉगबाजी करते जरूर देखा होगा। सोशल मीडिया का यह चस्का अब UP Police के जवानों और अफसरों को भारी पड़ने वाला है। विभाग ने इस पर लगाम लगाने के लिए अपनी कमर कस ली है।  

रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कसेगा शिकंजा 

इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पुलिसकर्मियों द्वारा बनाई जा रही आपत्तिजनक रील्स को लेकर मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सभी पुलिस कप्तानों और कमिश्नरों को एक कड़ा निर्देश जारी किया है। इसमें साफ कहा गया है कि UP Police की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 को जमीन पर सख्ती से लागू किया जाए। ऑन-ड्यूटी या वर्दी में ऐसी सामग्री पोस्ट करने से न केवल सरकारी काम पर असर पड़ता है, बल्कि पुलिस की छवि भी धूमिल होती है।

हर महीने मुख्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट

इस नए आदेश के मुताबिक, अब केवल चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा। हर जिले की पुलिस को एक खास प्रपत्र (फॉर्म) दिया गया है, जिसमें उन्हें हर महीने यह ब्योरा देना होगा कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कितने पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की गई। अगर किसी जिले में इस नियम को लेकर लापरवाही बरती गई, तो वहां के जिम्मेदार बड़े अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Gorakhpur: गोरखपुर दौरे पर CM योगी का तीसरा दिन | जनता दर्शन में सुनी समस्याएं

सिपाही से लेकर अफसरों तक पर नजर

आपको बता दें कि रील बनाने की यह खुमारी सिर्फ सिपाहियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े अधिकारी भी इसमें पीछे नहीं हैं। कई पुलिसवालों के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वे वहां से अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन अब ड्यूटी के वक्त या पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कंटेंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया मनोरंजन के लिए तो ठीक है, लेकिन जब बात पुलिस जैसे अनुशासित विभाग की हो, तो मर्यादा सबसे ऊपर आती है। सरकार और प्रशासन का यह कदम पुलिस की साख को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी था। देखना होगा कि इस कड़े नियम के बाद सोशल मीडिया पर पुलिसिया रील्स का यह दौर कितना थमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This