PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड में गूंजा भोजपुरी गीत, पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

Share This Article

PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही नीदरलैंड पहुंचे, वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस स्वागत की खूबसूरत झलकियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि वहां के लोगों ने भारत के शास्त्रीय नृत्यों जैसे कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही वहां गुजरात के पारंपरिक गरबा डांस का भी रंग देखने को मिला, जिसने समां बांध दिया।

अहम मुलाकातों और द्विपक्षीय बातचीत का दौर

इस यात्रा के दौरान शनिवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वह वहां के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंध एक नए मुकाम पर पहुंचेंगे।

PM Modi Netherlands Visit

बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय से संवाद

प्रधानमंत्री अपने इस प्रवास के दौरान नीदरलैंड की बड़ी कंपनियों के बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करेंगे ताकि भारत में निवेश को और बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही, वे वहां रह रहे विशाल भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी का नीदरलैंड का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले वे 2017 में यहां आए थे। यह दौरा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम मोड़ साबित होगा।

भारत और नीदरलैंड के मजबूत होते रिश्ते

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हाल के वर्षों में भारत और नीदरलैंड के बीच पानी, खेती, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी काफी गहरी हुई है। अब रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और शिक्षा जैसे नए और रणनीतिक क्षेत्रों में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। नीदरलैंड में इस समय 90,000 से ज्यादा अनिवासी भारतीय (NRI) और करीब 2 लाख सूरीनामी हिंदुस्तानी समुदाय के लोग रहते हैं, जो भारत की संस्कृति को वहां जिंदा रखे हुए हैं।

यह भी पढ़े: Trump का चीन दौरा संपन्न: एयर फ़ोर्स वन पर सवार होने से पहले बोले- ‘हम वापस आएंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This