IPL 2026 Playoff: मुंबई-लखनऊ के बाद अब इन 4 टीमों पर मंडराया खतरा, कौन मारेगा बाजी?

Share This Article

IPL 2026 Playoff : आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है और हर गुजरते मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर साफ होती जा रही है। क्रिकेट फैंस के लिए  सबसे बड़ी खबर यह है कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी हैं। लेकिन असली टेंशन तो उन 8 टीमों के लिए है जो अभी भी रेस में बनी हुई हैं। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आगे की राह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

चेन्नई सुपर किंग्स का क्या है समीकरण?

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने अब तक मिला-जुला प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम के पास 12 पॉइंट्स हैं। अनुसार, चेन्नई को टॉप-4 में सुरक्षित पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे 3 मैचों में से कम से कम 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर टीम 16 पॉइंट्स तक पहुंचती है, तब भी उसे अपने नेट रनरेट (+0.185) पर ध्यान देना होगा, क्योंकि इस बार मुकाबला काफी करीबी है।

राजस्थान और दिल्ली की डगमगाती नैया

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन बीच में लय भटकने की वजह से अब वे मुश्किल में हैं। 11 मैचों में 6 जीत के साथ उनका हाल भी चेन्नई जैसा ही है। वहीं, अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स के लिए : काफी कठिन नजर आ रहा है। दिल्ली ने 12 मैच खेल लिए हैं और उनके पास सिर्फ 10 पॉइंट्स हैं। उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार की दुआ भी करनी होगी, क्योंकि उनका नेट रनरेट काफी खराब है।

IPL 2026 Playoff

कोलकाता के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे है। गणित कहता है कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट चाहिए तो उन्हें अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। एक भी हार उनके लिए टूर्नामेंट का अंत कर देगी। फिलहाल उनके पास 10 मैचों में केवल 9 पॉइंट्स (एक मैच बेनतीजा होने के कारण) हैं। कोलकाता के लिए हर मैच अब नॉकआउट की तरह है।

हैदराबाद और अन्य टीमों का खेल

सनराइजर्स हैदराबाद समेत कुछ टीमें इस समय बेहतर स्थिति में दिख रही हैं, लेकिन आईपीएल अनिश्चितताओं का खेल है। प्रिडिक्शन यह भी इशारा कर रहा है कि अगर निचले पायदान की टीमें उलटफेर करती हैं, तो हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों का पत्ता भी कट सकता है। नेट रनरेट इस बार प्लेऑफ का फैसला करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला है, इसलिए टीमें सिर्फ जीत नहीं बल्कि बड़ी जीत की तलाश में रहेंगी।

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव के पति Prateek Yadav का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस, यादव परिवार में शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This