उत्तराखंड में शादी समारोह से लापता किशोरी से गैंगरेप का आरोप, 3 पर FIR दर्ज

Uttarakhand gangrape case

Share This Article

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में दोस्तों के साथ शामिल होने गई 16 साल की किशोरी के साथ कथित गैंगरेप का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी गुरुवार को एक शादी समारोह में गई थी, लेकिन देर रात वह अचानक लापता हो गई। परिवार और रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह किशोरी को एक सुनसान मकान में गंभीर हालत में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह बिना कपड़ों के मिली।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि तीन लोगों ने चाकू की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। आरोपियों की पहचान पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पूरन सिंह रावत स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा है। वह पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष और गांव का प्रधान भी रह चुका है। हालांकि सूत्रों के अनुसार हाल ही में नई कार्यकारिणी बनने के दौरान उसे पार्टी पद से हटा दिया गया था।

घटना के बाद से ही पुलिस लगातार तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी बीच उत्तराखंड से एक और बड़ी घटना सामने आई है। देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, 30 अप्रैल की रात पुलिस उन बदमाशों का पीछा कर रही थी जिन्होंने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे दो लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।

पुलिस का कहना है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रेमनगर थाने के SHO नरेश राठौड़ घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। फिलहाल इलाके में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा चुकी है ताकि फरार बदमाशों को जल्द पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This