भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खासकर उनकी पत्नी Jyoti Singh के हालिया इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ज्योति ने खुलकर बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग की है और उनके और पवन सिंह के बीच असल में क्या चल रहा है।
एलिमनी में 10 करोड़ की मांग
इंटरव्यू के दौरान Jyoti Singh ने साफ किया कि उन्होंने पहले सिर्फ 3 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन पवन सिंह उस पर राजी नहीं हुए और केवल 50 लाख रुपये देने की बात कही। ज्योति का कहना है कि आज के समय में 50 लाख में एक अच्छा घर तक नहीं आता। उन्होंने बताया कि जब 3 करोड़ की बात सुलझाने में 8 साल बीत गए, तो अब उन्होंने कोर्ट में 10 करोड़ रुपये की मांग रखी है। Jyoti Singh का मानना है कि इस मांग के बाद केस लंबा खिंचेगा और यही उनकी मंशा भी है।

क्या दूसरी शादी करेंगी ज्योति?
जब Jyoti Singh से उनकी दूसरी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही भावुक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते सालों में उन्होंने जो मानसिक तनाव और ट्रॉमा झेला है, उसके बाद अब उन्हें शादी के नाम से ही डर लगने लगा है। ज्योति ने स्पष्ट किया कि उन्हें दूसरी शादी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह तो तलाक के पेपर पर साइन करने के लिए तैयार बैठे हैं, लेकिन उन्होंने ही इस मामले को रोक रखा है।

8 साल की बर्बादी का दर्द
Jyoti Singh के मुताबिक, वह काफी समय तक इस रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रहीं। उनका कहना है कि अगर पवन सिंह को उनके साथ नहीं रहना था, तो उन्हें शुरुआत में ही छोड़ देना चाहिए था। ज्योति का सवाल है कि उनके जीवन के कीमती 8 साल क्यों बर्बाद किए गए। इसी वजह से Jyoti Singh का कहना है कि वह इतनी आसानी से साइन नहीं करेंगी।

पवन सिंह की निजी जिंदगी
Jyoti Singh पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। पवन की पहली पत्नी प्रिया कुमारी का साल 2015 में निधन हो गया था, जिसके बाद 2018 में उन्होंने ज्योति से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। Jyoti Singh अब अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं और उनका यह इंटरव्यू बताता है कि यह कानूनी जंग अभी लंबी चलने वाली है।
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने की रिद्धिमा कपूर की तारीफ, बोले- रणबीर से भी बेहतर किया काम | Dadi Ki Shaadi movie







