IPL 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। फैंस के बीच अब सिर्फ एक ही चर्चा है—प्लेऑफ और फाइनल। बीसीसीआई ने आखिरकार इस सस्पेंस को खत्म करते हुए प्लेऑफ का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार का शेड्यूल थोड़ा चौंकाने वाला है क्योंकि फाइनल मुकाबला अपने तय वेन्यू से शिफ्ट होकर अब अहमदाबाद पहुंच गया है।
धर्मशाला से शुरू होगा नॉकआउट का रोमांच

टूर्नामेंट के 70 रोमांचक मैचों के बाद अब असली जंग शुरू होगी। शेड्यूल के मुताबिक, क्वालिफायर 1 का मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। इसके लिए धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम को चुना गया है। पहाड़ों के बीच होने वाला यह मैच तय करेगा कि कौन सी टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी।

न्यू चंडीगढ़ में होगा एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2
इसके बाद कारवां पंजाब की ओर बढ़ेगा। न्यू चंडीगढ़ का न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दो बड़े मैचों की मेजबानी करेगा। 27 मई को यहां एलिमिनेटर मैच होगा, जहां तीसरे और चौथे नंबर की टीमें अपनी किस्मत आजमाएंगी। इसके बाद 29 मई को इसी मैदान पर क्वालिफायर 2 खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा।
🚨 News 🚨
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सजेगा फाइनल का मंच
सबसे बड़ा बदलाव फाइनल मुकाबले को लेकर हुआ है। पहले चर्चा थी कि बेंगलुरु में खिताबी भिड़ंत होगी, लेकिन कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक दिक्कतों की वजह से वेन्यू बदल दिया गया है। अब सीजन का ग्रैंड फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े स्टेडियम में लाखों दर्शकों के सामने नई चैंपियन टीम का ऐलान होगा।
एक नजर में IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल:
-
क्वालिफायर 1: 26 मई (धर्मशाला)
-
एलिमिनेटर: 27 मई (न्यू चंडीगढ़)
-
क्वालिफायर 2: 29 मई (न्यू चंडीगढ़)
-
फाइनल: 31 मई (अहमदाबाद)
बीसीसीआई ने इस बार तीन अलग-अलग शहरों में प्लेऑफ आयोजित कराकर फैंस को अलग अनुभव देने की कोशिश की है। वेन्यू में हुए बदलाव ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि अहमदाबाद की इस विशाल बाउंड्री पर कौन सी टीम IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है।
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB: लखनऊ में विराट कोहली का ‘मेगा क्रेज’: 50 हजार तक पहुंचा टिकट का दाम







