उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले — “अयोध्या की देव दीपावली में जलेगा एक लाख इक्यावन हज़ार गोबर के दिए”

Share This Article

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश आज उद्योग, विकास और आस्था — तीनों के संगम के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर पशुधन मंत्रालय की ओर से अयोध्या को एक लाख इक्यावन हज़ार गोबर से बने दीए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। ये दीए अयोध्या की देव दीपावली के अवसर पर जलाए जाएंगे, जिससे पवित्र नगरी में पर्यावरण अनुकूल और स्वदेशी उत्सव की नई परंपरा स्थापित होगी।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश “उद्योग से उत्तम प्रदेश” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां हर त्योहार श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया जाता है। गोबर से बने दीयों की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गो-आधारित उद्योगों को भी मजबूती प्रदान करेगी।

विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों को फर्जी बताया था। मंत्री ने कहा, “अखिलेश यादव को हर फर्जी चीज़ सही और हर सही चीज़ फर्जी लगती है। हमारा मंत्रालय आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई के आधार पर काम करता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता को भयमुक्त वातावरण देना और विकास को गति देना है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है। “अब बहन-बेटियां रात के समय भी बिना डर के अपने गंतव्य तक जा सकती हैं,” उन्होंने कहा।

हाल ही में लखनऊ में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। “अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाए, उसे खोजकर सजा दिलाई जाएगी। अपराधियों को उनके किए की सजा हर हाल में मिलेगी,” मंत्री ने कहा।

धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पशुधन मंत्रालय न केवल पशुओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि गोबर, गोमूत्र और जैविक उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग को भी प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय की योजना है कि आने वाले वर्षों में गोबर-आधारित दीये, खाद और उर्जा उत्पादों को “मेक इन यूपी” ब्रांड के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This