योगी सरकार का बड़ा कदम: यूपी में बनेंगे 5 नए स्पोर्ट्स स्टेडियम

Share This Article

उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 5 नए आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने ही जिलों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी।सरकार का उद्देश्य केवल स्टेडियम निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल अवसंरचना को मजबूत करते हुए खिलाड़ियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देना है। वर्तमान में प्रदेश के 71 जिलों में कुल 84 स्पोर्ट्स स्टेडियम संचालित हो रहे हैं, और अब 5 नए स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। ये स्टेडियम गाजीपुर (द्वितीय स्टेडियम), चंदौली, हापुड़, संभल और शामली में बनाए जा रहे हैं।

निर्माण कार्य की प्रगति की बात करें तो गाजीपुर में नया स्टेडियम लगभग 99.9 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, हालांकि कुछ छोटी कमियों को दूर किया जाना बाकी है। हापुड़ में निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि संभल में 26 प्रतिशत और शामली में कार्य प्रारंभ हो चुका है। चंदौली में स्टेडियम के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इन सभी परियोजनाओं को वर्ष 2025-26 में स्वीकृति प्रदान की गई है और इनके पूरा होने के बाद ही इनका लोकार्पण किया जाएगा। योगी सरकार का फोकस केवल मैदान और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने पर भी है। इन स्टेडियमों में मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन और टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, जिम, हॉकी और फुटबॉल मैदान, तथा एथलेटिक्स ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सरकार का मानना है कि बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण मिलने से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी, जिससे वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में खेल विकास को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन नए स्टेडियमों के निर्माण से खिलाड़ियों को अपने ही जिले में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा।

इन परियोजनाओं से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर भी मिलेगा। आने वाले समय में यह पहल उत्तर प्रदेश को खेल मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur की नई पहचान: कचरे के ढेर से बना शानदार ईको पार्क और विकास की नई उड़ान, 497 परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This