प्रसिद्ध हिन्दू धर्मगुरु विकास मिश्रा बने अखिल भारतीय सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता

विकास मिश्रा

Share This Article

अपनी बेबाक राय और बेहतरीन कार्यशैली से जाने जाने वाले प्रसिद्ध हिन्दू धर्मगुरु विकास मिश्रा को अखिल भारतीय सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है।

विकास मिश्रा बीते 12 बर्षों से सनातन महासभा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बीते 12 बर्षों में विकास मिश्रा द्वारा न केवल हर महीने की जाने वाली आदि माँ गोमती की आरती का सफल सञ्चालन एवं संयोजन किया गया बल्कि समय-समय में कई सामाजिक आंदोलनों का कुशल नेतृत्व भी किया गया। इस दौरान विकास मिश्रा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में बड़े-बड़े न्यूज़ चैनल्स की सैंकड़ो डिबेट्स में प्रतिभाग करते हुए सनातन के ज्ञान और शक्ति से आम जनता को रूबरू कराया गया।

लम्बे समय तक अपने कर्तव्यों का कुशल निर्वहन के उपरांत विकास मिश्रा अब सनातन महासभा भारत में अपनी सभी जिम्मेदारी से त्याग पत्र देने के बाद अब अखिल भारतीय सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट में जुड़ गए हैं।

विकास मिश्रा

और अखिल भारतीय सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट ने भी एक सनातन योद्धा के जुड़ने के बाद अपनी सार्थक नीति कुशलता का परिचय देते हुए हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विकास मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत भी कर दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि विकास मिश्रा की प्रखर वक्तृत्व शैली, तार्किक क्षमता एवं सनातन धर्म के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की विचारधारा एवं सामाजिक सरोकारों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव बृजेश दीक्षित ने इस अवसर पर विकास मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और ओजस्वी वाणी संगठन के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में ट्रस्ट समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा तथा सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इसके साथ ही विकास मिश्रा अब अखिल भारतीय सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल्स की डिबेट्स पर निष्ठा, मुखरता और मजबूती के साथ संगठन का पक्ष भी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Amethi Police Mobile Recovery: अमेठी पुलिस का बड़ा गुडवर्क, ₹45 लाख के 178 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This