25 Years Of PM Modi Governance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में अपने सफल नेतृत्व के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Sanae Takaichi) ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश साझा कर PM Modi को बधाई दी है। जापानी पीएम ने भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में पीएम मोदी के लंबे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख काफी मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफल सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और लगातार तीन आम चुनावों में जीत दर्ज कर केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक पड़ाव के अवसर पर पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची ने अपने संदेश में 2001 से लेकर अब तक उनके उत्कृष्ट राजनीतिक नेतृत्व की तारीफ की और भविष्य में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।
भारत-जापान के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी
जापान की प्रधानमंत्री ने जुलाई में हुई अपनी भारत यात्रा को याद करते हुए वहां मिले आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति और संगीत को करीब से देखने का अवसर मिला। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप’ को आगे ले जाने पर सार्थक चर्चा हुई थी। अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं, जिसे दोनों देशों के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों देश रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi News : ‘सेवा ज्योति’ में PM Modi का संबोधन, बोले- 25 साल का अनुभव और जनविश्वास देश की पूंजी




