विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन का पहला एलिमिनेटर आज गुजरात जायंट्स (GG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मैच की विजेता टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से फाइनल में वडोदरा में भिड़ेगी।
पिछला रिकॉर्ड और सीजन प्रदर्शन
इस सीजन गुजरात ने दोनों मैच जीतकर दिल्ली पर बढ़त बनाई है। WPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 4-4 की बराबरी रही है। इस सीजन गुजरात ने नवी मुंबई में 4 रन और वडोदरा में 3 रन से करीबी जीत दर्ज की। दिल्ली ने दोनों मैच आखिरी ओवर में गंवाए।
दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथे सीजन प्लेऑफ में पहुंची हैं। इस बार जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में टीम ने 8 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। गुजरात जायंट्स भी लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही।

टॉप खिलाड़ी और फॉर्म गाइड
-
दिल्ली कैपिटल्स: मीडियम पेसर नंदनी शर्मा टीम की टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने इस सीजन 15 विकेट लिए। लौरा वोलवार्ट ने टीम के लिए 241 रन बनाए हैं।
-
गुजरात जायंट्स: कप्तान एश्ले गार्डनर ने 244 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर सोफी डिवाइन टीम की टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने 17 विकेट लिए। डिवाइन ने दोनों सीजन मुकाबलों में आखिरी ओवर फेंककर गुजरात को जीत दिलाई।
WPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
गुजरात जायंट्स:
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
दिल्ली कैपिटल्स:
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी
मैच का महत्व
WPL 2026 के इस एलिमिनेटर मैच से तय होगा कि कौन सी टीम फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगी। दोनों टीमों के बीच करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है, खासकर जब गुजरात इस सीजन पहले ही दोनों मुकाबले जीत चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश होगी कि वे पिछले मैचों की हार का बदला लें और फाइनल में जगह बनाएं। वहीं गुजरात जायंट्स का लक्ष्य है कि वे लगातार जीत का सिलसिला जारी रखें और फाइनल में अपनी ताकत दिखाएं।
यह भी पढ़े- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026: दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में इंटरनेशनल मुकाबलों की शुरुआत