सर्दियों में Dandruff की समस्या? अपनाएं ये 4 घरेलू हेयर मास्क और पाएं डैंड्रफ (Dandruff) से राहत

Dandruff

Share This Article

सर्दियों का मौसम (Winter Season) आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवा, कम नमी और ड्राई स्कैल्प (Dry Scalp) की वजह से डैंड्रफ (Dandruff) यानी रूसी की समस्या आम हो जाती है। Dandruff के कारण सिर में लगातार खुजली होती है, सफेद पपड़ी कंधों पर गिरती दिखाई देती है और कई बार यह शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के एंटी-डैंड्रफ शैंपू (Anti-Dandruff Shampoo) उपलब्ध हैं, लेकिन हर बार उनसे मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। कुछ शैंपू बालों को रूखा भी बना देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।

ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय एक सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित हो सकते हैं। घर पर आसानी से तैयार होने वाले हेयर मास्क न केवल डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं, बल्कि स्कैल्प (Scalp) को पोषण देकर बालों को स्वस्थ और मजबूत भी बनाते हैं। सही तरीके और नियमित उपयोग से ये मास्क सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलु हेयर मास्क, जिनको बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

Dandruff

दही और नींबू का हेयर मास्क

दही और नींबू का हेयर मास्क डैंड्रफ के लिए सबसे भरोसेमंद उपायों में से एक माना जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड (Lactic ACid) और प्रोबायोटिक्स स्कैल्प (Probiotics Scalp) के ph level को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन पनप नहीं पाता। वहीं नींबू में मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण रूसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं।

इसे बनाने के लिए तीन चम्मच ताजा दही में आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ कम होने के साथ-साथ बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है।

Dandruff

नीम और आंवला का हेयर मास्क

नीम और आंवला का हेयर मास्क भी डैंड्रफ से छुटकारा पाने में बेहद प्रभावी माना जाता है। नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल (Anti-BActerial)और एंटी-फंगल (Anti-fungal) गुणों के लिए जाना जाता है, जो स्कैल्प को संक्रमण से बचाता है। वहीं आंवला Vitamin-C और एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti-Oxident) से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को पोषण देकर रूसी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

इस मास्क को बनाने के लिए ताजा नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार करें। इसमें दो चम्मच आंवला पाउडर और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर लगभग 40 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क खुजली, जलन और ड्राईनेस से तुरंत राहत देने में मदद करता है।

सेब और शहद का हेयर मास्क

सेब का सिरका और शहद का मास्क भी डैंड्रफ कंट्रोल करने के लिए काफी उपयोगी है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड (acetic acid) स्कैल्प पर जमा डेड सेल्स और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, जिससे रूसी बनने की संभावना कम होती है। वहीं शहद एक Natural Moisturizer है, जो स्कैल्प को नमी प्रदान करता है और सूखापन दूर करता है।

इसे बनाने के लिए दो चम्मच कच्चा सेब का सिरका और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। नियमित उपयोग से यह मास्क स्कैल्प के पोर्स को साफ करके डैंड्रफ को धीरे-धीरे कम करता है।

Dandruff

केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

केला और ऑलिव ऑयल का मास्क खासतौर पर रूखे बालों और ड्राई डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद है। केला Vitamins, Minerals और Natural Oils से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मुलायम बनाता है। वहीं Olive Oil में मौजूद Oleocanthal swelling और खुजली को कम करने में मदद करता है।

इस मास्क को बनाने के लिए एक पका हुआ केला अच्छी तरह मैश करें और उसमें एक बड़ा चम्मच Olive Oil मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाकर लगभग 45 मिनट तक रखें, फिर हल्के शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों की रूखापन दूर करने के साथ-साथ डैंड्रफ को भी कम करता है।

अगर इन घरेलू हेयर मास्क का सही तरीके से और नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और स्कैल्प की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि बाल लंबे समय तक स्वस्थ और डैंड्रफ-फ्री बने रहें।

नोट - यह जानकारी किसी विशेषज्ञ के परामर्श पर आपके साथ नहीं साझा नहीं की गयी है। इस लेख में जो कुछ भी बताया गया है वह एक सामान्य जानकारी के तौर पर बताया गया है। अत: इस लेख में बताए जानकारी के तौर पर साझा किए मास्क का इस्तेमाल अपने रिस्क पर ही करें।

यह भी पढे़ – Fatehpur: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तमंचे से आत्महत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This