Republic Day 2026 : विद्युत मंत्रालय इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में ‘प्रकाश गंगा: आत्मनिर्भर और विकसित भारत को शक्ति प्रदान करना’ विषय पर एक भव्य झांकी प्रस्तुत करेगा। यह झांकी देश के विद्युत क्षेत्र में आए व्यापक बदलावों और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को दर्शाएगी।

झांकी में सार्वभौमिक विद्युत उपलब्धता, सुदृढ़ राष्ट्रीय ग्रिड और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। ‘प्रकाश गंगा’ आपस में जुड़े राष्ट्रीय ग्रिड के माध्यम से विद्युत के निर्बाध और निरंतर प्रवाह का प्रतीक है, जो आत्मनिर्भर भारत की ऊर्जा शक्ति को दर्शाता है।
WhatsApp us