National Energy Conservation Day : आज यानी 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ( National Energy Conservation Day ) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य समारोह को संबोधित करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 ( National Energy Conservation Awards 2025 ) के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस बार, कुल 680 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो विभिन्न श्रेणियों जैसे उद्योग, परिवहन, भवन, और नवाचार से संबंधित थे। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 पुरस्कार संरचना में 7 व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत 28 उपक्षेत्र शामिल हैं।
वे ऊर्जा संरक्षण संबंधी राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत करेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना और ऊर्जा दक्षता में देश की उपलब्धियों को उजागर करना है।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का महत्व
हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ( National Energy Conservation Day ) मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों में ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और ऊर्जा की बचत के प्रयासों को बढ़ावा देना है। इस दिन विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में ऊर्जा बचत के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस वर्ष, 1,10,000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 8 लाख छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में बच्चों के लिए किया जा रहा है:
- समूह ‘ए’ के अंतर्गत 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा के छात्र
- समूह ‘बी’ के अंतर्गत 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र
सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्ति और डिजिटल सामग्री रचनाकार
इस वर्ष के राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार ( National Energy Conservation Awards 2025 )में एक नई श्रेणी जोड़ी गई है, जो सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों और डिजिटल सामग्री रचनाकारों के लिए थी। यह कदम ऊर्जा संरक्षण के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री और अन्य व्यक्ति का योगदान
समारोह में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल भी अपने विचार साझा करेंगे। ऊर्जा दक्षता के महत्व पर जोर देंगे और सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे, जो ऊर्जा बचत को प्रोत्साहित करती हैं। विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपाद नाइक, विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के महानिदेशक श्री धीरज कुमार श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और पुरस्कार वितरण में भाग लेंगे।
विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो वर्ष 2005 से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। ऊर्जा संरक्षण के प्रति बच्चों के मन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तरतीन चरणों में आयोजित की जाती है।
राष्ट्रीय विजेताओं को लैपटॉप/टैबलेट भी दिए जाएंगे और उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में अध्ययन यात्रा का अवसर मिलेगा।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) और इसके प्रयास
विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन में कार्यरत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के लिए लगातार जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर, बीईई ने ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं और उद्योगों को उनकी ऊर्जा बचत की कोशिशों के लिए सम्मानित करेंगे।
आवेदन प्रक्रिया और पुरस्कार संरचना
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन एक खुले विज्ञापन के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे। इस वर्ष पुरस्कार संरचना में 7 व्यापक श्रेणियाँ और 28 उपक्षेत्र शामिल थे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य देशभर में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढे़ – Kashi Tamil Sangamam 4.0 में IRCTC की महत्वपूर्ण भूमिका: दक्षिण भारत के अतिथियों के लिए यात्रा सुविधाएं
