Mann ki Baat 130वां संस्करण: PM Modi ने उद्योग और स्टार्टअप में लगे युवाओं से गुणवत्ता पर जोर देने की अपील की

PM Modi

Share This Article

Mann ki baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मन की बात  कार्यक्रम में देशवासियों, विशेष रूप से उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। ऐसे में देश में निर्मित हर उत्पाद की गुणवत्ता वैश्विक मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने में कहा कि चाहे कपड़ा उद्योग हो, प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स या पैकेजिंग, हर क्षेत्र में “उत्कृष्टता” हमारा मानक और लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने (PM Modi) लाल किले से दिए गए अपने संकल्प “जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट” की याद दिलाते हुए कहा कि इसी सोच से भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

स्टार्टअप इंडिया पहल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि जनवरी 2016 में शुरू हुई यह यात्रा आज एक मजबूत आंदोलन बन चुकी है। वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, हरित हाइड्रोजन और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, ऐसे क्षेत्र जिनकी एक दशक पहले कल्पना भी कठिन थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मतदाताओं को लोकतंत्र की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनता है, तो यह पूरे समाज के लिए उत्सव का क्षण होना चाहिए। इससे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता के रूप में पंजीकरण करने का आग्रह भी किया।

गणतंत्र दिवस का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि यही वह दिन है जब भारत का संविधान अस्तित्व में आया। यह दिन संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनर्जीवन और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में “अनंत नीरु संरक्षणम्” परियोजना जैसे उदाहरणों के माध्यम से जनभागीदारी की शक्ति को रेखांकित किया। इन प्रयासों से जलाशयों का पुनरुद्धार हुआ और पर्यावरण को नई जीवनरेखा मिली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय संस्कृति में भजन और कीर्तन की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी इसे नए रूप में अपना रही है। “भजन क्लबिंग” जैसे सांस्कृतिक रुझान विशेष रूप से जेन-ज़ी के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं, जिसमें भक्ति की गरिमा और पवित्रता बनी हुई है।

विदेशों में भारतीय संस्कृति के संरक्षण का उदाहरण देते हुए उन्होंने मलेशिया के भारतीय समुदाय की सराहना की, जहां तमिल, तेलुगु, पंजाबी सहित कई भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखा जा रहा है। इसके साथ ही, गुजरात के चंदनकी गांव की सामुदायिक रसोई परंपरा को भारतीय पारिवारिक मूल्यों का प्रेरक उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक नागरिक प्रयासों की प्रशंसा की, चाहे वह नशामुक्ति के लिए जम्मू-कश्मीर के शेखगुंड गांव की पहल हो, अरुणाचल प्रदेश में युवाओं द्वारा कचरा सफाई अभियान, या पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में व्यक्तिगत स्तर पर किए गए हरित प्रयास।

उन्होंने श्रीअन्न (मोटे अनाज) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला किसानों और जैविक उत्पादक समूहों के कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अगले महीने होने वाला इंडिया एआई इम्पैक्ट्स सम्मेलन भारत की तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़े – भारत में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु युवा मतदाताओं को देंगी पहचान पत्र | National Voters Day India 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This