Kanpur में Budget 2026 व्यूइंग सेशन, व्यापारियों ने बताया बजट को Growth-oriented | Budget

Budget 2026

Share This Article

औद्योगिक नगरी कानपुर नगर के मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की फिस्कल कमेटी के सदस्यों ने केंद्रीय Budget 2026 पर एक विशेष बजट व्यूइंग सेशन का आयोजन मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश में किया। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव टेलीकास्ट बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, जिसमें चैम्बर के पदाधिकारियों, सदस्यों, उद्यमियों तथा व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन, किसानों की आय में वृद्धि, मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करने तथा भारत को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने वाला, MSME, उद्योग, व्यापार एवं निवेश तथा समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्यमियों ने एकजुट होकर देखा केंद्रीय बजट  

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को शहर के उद्यमियों और व्यापारियों ने एक साथ बैठकर देखा। बजट सत्र समाप्त होने के बाद मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उद्यमियों ने बजट को दूरगामी सोच वाला बताया और कहा कि यदि घोषणाएं ज़मीन पर उतरती हैं तो यह अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित होंगी।

Budget 2026

बजट को शॉर्ट टर्म नजरिए से न देखें – सुशील शर्मा

मर्चेंट चैंबर ऑफ यूपी की इंडस्ट्री कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि इस बजट को अल्पकालिक बजट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह भारत के विकास और उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया दूरदर्शी बजट है। उन्होंने बताया कि बजट में MSME सेक्टर को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

MSME के लिए 10 हजार करोड़ का ग्रोथ इक्विटी फंड

सुशील शर्मा ने बताया कि बजट में 10 हजार करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ इक्विटी फंड बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा भी कई ऐसी घोषणाएं की गई हैं, जो छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि यदि ये सभी प्रावधान प्रभावी रूप से लागू होते हैं तो उद्योग जगत के लिए यह बजट संजीवनी का काम करेगा।

विदेश व्यापार को मिलेगा बढ़ावा – सुनील वैश्य

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि यह बजट दूरगामी रणनीति के तहत तैयार किया गया है। भारत का आठ देशों के साथ एफटीए होने से विदेशी व्यापार को गति मिलेगी। बजट में विदेश व्यापार से जुड़ी बाधाओं को कम करने का प्रयास किया गया है और कच्चा माल आयात करने में छूट दी गई है।

टूरिज्म और इकोनॉमी पर दिखेगा सकारात्मक असर 

सुनील वैश्य ने आगे कहा कि बजट में पर्यटन क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। उनका मानना है कि आने वाले एक से दो वर्षों में इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Budget 2026

मर्चेंट चैंबर में बजट व्यूइंग सेशन आयोजित 

मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बजट व्यूइंग सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मुकुल टंडन, काउंसिल सदस्य अनिल अग्रवाल, फिस्कल समिति के एडवाइजर सुधींद्र जैन, चेयरमैन अनिल के. सक्सेना, कॉर्पोरेट अफेयर्स समिति के एडवाइजर अक्षय गुप्ता और इंडस्ट्री समिति के अध्यक्ष सुशील शर्मा मौजूद रहे।

MSME, उद्योग और निवेश को बताया अहम कदम

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बजट को समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने MSME, उद्योग, व्यापार और निवेश से जुड़े प्रावधानों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विजय पांडेय, श्याम मेहरोत्रा, विश्वनाथ गुप्ता, तरुण गर्ग और चैंबर सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव समेत कई उद्योगपति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में सीएम योगी से बच्ची की गुहार, स्कूल एडमिशन का मिला भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This