kathua Encounter Today : कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

kathua

Share This Article

Kathua Encounter Today : जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua) जिले के बिलावर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। ऑपरेशन के दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

खुफिया जानकारी के अनुसार, धनु परोल और कमाध नाले के आसपास के जंगलों में भारी गोलीबारी हो रही है। इलाके में एसओजी कठुआ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौजूद हैं, जो आतंकियों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है।

IGP जम्मू ने साफ किया है कि एसओजी कठुआ और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है। एहतियातन आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढे़- New Delhi : नई दिल्ली में भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This