India-EU Trade Deal: पीएम मोदी ने बताया ‘Mother Of All Deals’, 75 अरब डॉलर के निर्यात अवसर

India-EU Trade Deal

Share This Article

India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए ट्रेड समझौते से दुनिया की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच विकास और सहयोग के नए अवसर खुलेंगे। इस ऐतिहासिक डील से न केवल भारत और यूरोप को, बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कही।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भारत-EU ट्रेड डील को ‘मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील’ बताया। पोस्ट के साथ जारी किए गए पोस्टर में कहा गया कि इस समझौते से भारत के लिए 75 अरब डॉलर (करीब 6.41 लाख करोड़ रुपये) के निर्यात अवसर खुलेंगे।

हजारों प्रोडक्ट्स पर टैरिफ खत्म

पीएम मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यूरोपीय यूनियन की 9,425 टैरिफ लाइनों पर भारतीय निर्यात के लिए शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। इससे भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजार में बड़ी राहत मिलेगी।

साथ ही यह डील भारतीय मैन्युफैक्चरर्स और MSME सेक्टर के लिए नए रास्ते खोलेगी और उन्हें यूरोप के हाई-वैल्यू उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच दिलाएगी।

India-EU Trade Deal

99% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री एंट्री

प्रधानमंत्री द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया कि इस ट्रेड डील के तहत भारत के कुल निर्यात मूल्य का 99 प्रतिशत हिस्सा यूरोपीय यूनियन में ड्यूटी-फ्री एंट्री प्राप्त करेगा। इससे भारतीय निर्यातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता और मजबूत होगी।

आईटी, फाइनेंस और शिक्षा सेक्टर को मिलेगा लाभ

भारत-EU समझौते से भारत को यूरोप के आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज और एजुकेशन जैसे अहम सब-सेक्टर्स तक बेहतर पहुंच मिलेगी। यह डील छात्रों के लिए भी बड़ी सौगात मानी जा रही है।

पीएम मोदी के मुताबिक, इस समझौते के तहत भारतीय छात्रों को शिक्षा पूरी करने के बाद 9 महीने का गारंटीड वीजा मिलेगा, जिससे उन्हें यूरोप में करियर के नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने IEW 2026 का किया उद्घाटन, भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’

AI, क्लीन टेक और सेमीकंडक्टर में बढ़ेगा सहयोग

इस ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत और यूरोपीय यूनियन AI, क्लीन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगे। इससे इनोवेशन, निवेश और तकनीकी विकास को गति मिलेगी।

‘साझा समृद्धि का ब्लूप्रिंट’

भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि साझा समृद्धि का एक नया ब्लूप्रिंट है।

पीएम मोदी के अनुसार, यह ऐतिहासिक डील भारत के किसानों, छोटे उद्योगों और सर्विस सेक्टर के लिए यूरोपीय बाजार के दरवाजे खोलेगी, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगी और दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This