रिपोर्ट: शामली – अनुज सैनी
पश्चिम उत्तर प्रदेश में नकली नोट की तस्करी करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। नफीस के खिलाफ करीब 34 मुकदमे दर्ज थे और वह पिछले 26 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था।
शनिवार सुबह कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार नफीस और उसका एक साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से नफीस घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि नफीस नकली नोट की तस्करी, लूट और हत्या के कई मामलों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि नफीस दो साल पहले पाकिस्तान से नकली नोट लाकर पश्चिम यूपी में सप्लाई करता था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से सक्रिय होकर तस्करी शुरू कर दी थी।
पुलिस फरार दूसरे बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
#BreakingNews #ShamliEncounter #UPPolice #FakeCurrency #NafisEncounter #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #AnujSainiReports