दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबियत में पहले से सुधार देखा जा रहा है। उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पिता की सेहत की जानकारी साझा की, जबकि धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र वर्तमान में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने पिता की तबियत के बारे में ताजा जानकारी साझा की। वहीं, धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर हेमा मालिनी ने गुस्सा जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मीडिया चैनलों को कड़ी फटकार लगाई।
![]()
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि मीडिया बहुत सक्रिय हो गया है और गलत खबरें फैल रही हैं। उन्होंने लिखा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। ईशा ने सभी से अपील की है कि परिवार को प्राइवेसी दी जाए और पापा के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं के लिए धन्यवाद भी किया।
“हाल के दिनों में धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें और अफवाहें चर्चा में रही हैं। हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और तब से वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आज उनकी बेटी ईशा ने इंस्टाग्राम पर पिता की तबियत के बारे में जानकारी साझा की, जिससे उनके फैंस को काफी राहत मिली है।
हेमा ने एक्स (Twitter/X) पर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए मीडिया चैनलों को फटकार लगाई। उन्होंने लिखा कि यह व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिम्मेदार मीडिया कैसे ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें फैला सकता है, जो इलाज का सही जवाब दे रहा है। धर्मेंद्र ठीक हो रहे हैं। यह पूरी घटना अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने सभी से अपील की कि परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025