
मिर्जापुर में 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार को एक भीषण ट्रेन हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना चुनार रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब कालका एक्सप्रेस ट्रेन ने 7-8 श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। ये श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे







