
प्रयागराज में महर्षि दुर्वासा ऋषि जयंती का भव्य आयोजन, हवन-भंडारा और सत्संग में उमड़ा जनसागर
प्रयागराज/झूसी ककरा दुबावल। ऋषि परंपरा, सनातन संस्कृति और वेदिक परंपराओं के उत्थान का संदेश देते हुए झूसी ककरा दुबावल में रविवार को महर्षि दुर्वासा ऋषि जयंती पर्व का भव्य आयोजन पूर्ण श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों साधु-संतों, ग्रामीणों, युवाओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे एक आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे








