चंदौली में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का हुआ शुभारंभ, 6 विदेशी टीम भी कर रही हैं भागीदारी
चंदौली: चंदौली के पं दीन दयाल नगर तहसील के कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। शुभारंभ के समय वेद मंत्रों और शंखनाद से स्कूल