
Hathras Accident : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, टेंपो को बस ने मारी टक्कर, 3 की मौत और 4 घायल
Hathras Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक प्राइवेट बस ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।





