
माटीकला महोत्सव 2025 का शुभारंभ, 50 निःशुल्क दुकानों में प्रदर्शित होंगे पारंपरिक और आधुनिक शिल्प
खादी भवन में शुक्रवार को माटीकला महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे। महोत्सव 10 से 19 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें विभिन्न जनपदों से आए कारीगरों की 50 निःशुल्क दुकानें लगाई गई हैं, जहां परंपरागत








