
आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम का सख्त निर्देश, सीएम योगी ने कहा- 24 घंटे में मुआवजा, घायलों के इलाज में न हो लापरवाही
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार बदलते मौसम और आंधी, तेज बारिश तथा आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में राहत कार्यों में लापरवाही नहीं





