पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में सौहार्दपूर्ण वार्ता, अभद्रता पर सहायक अभियंता ने जताया खेद
बदायूं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड, बदायूं में सोमवार को कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हुई वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के आमंत्रण पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ और पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें अफसरों ने कर्मचारियों की




