
अयोध्या में राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज, पांच दिवसीय अनुष्ठान से गूंजेगी रामनगरी अयोध्या
राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 25 नवंबर को यहां राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही हैं।







