Asian Games 2026: 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर Gulveer Singh ने लगाई मेडलों की हैट्रिक, रचा 40 साल पुराना इतिहास
Gulveer Singh Asian Games Medal: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में भारतीय धावक गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
