
असम में अब बहुविवाह पर लगेगा प्रतिबंध, सरकार लाएगी नया कानून
असम सरकार ने राज्य में बहुविवाह पर सख्त रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य के छठी अनुसूची क्षेत्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बहुविवाह को गैरकानूनी घोषित करना और महिलाओं








